भदोही, सितम्बर 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देहरादून स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल गेम में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उमरिया निवासी हर्ष मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने बताया कि खेल एकेडमी जोरई ज्ञानपुर में अंतर्राष्ट्रीय कोच मोहम्मद रुस्तम खान के द्वारा 18 वर्षीय जेवलिंग थ्रो में नॉर्थ जोन नेशनल गेम में देहरादून स्पोर्ट्स स्टेडियम में जेवलिंग थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को सम्मानित कया गया। हर्ष के इस सफलता से जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। रुस्तम खान ने कहा कि मेंहनत करने वाले खिलाड़ियों को सफलता मिलना तय है। खेल जगत में जो खिलाड़ी जितना परिश्रम करेगा वह उतने ही बड़े मुकाब को प्राप्...