Bhadoni News: नीलगाय से टकराया बाइक सवार, रेफर
भदोही, अक्टूबर 18 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को नीलगाय से टकरा जाने बाइक सवार कृपा शंकर यादव 44 वर्ष घायल हो गए। इलाज को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। जौनपुर जनपद के शाहगंज निवासी कृपा शंकर कालीन कंपनी आ रहे थे। रास्ते में नील गाय से टकरा गए। घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर स्वरूप रानी प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। लालानगर टोलप्लाजा के पास अक्सर आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर इसके कारण आए दिन हादसे होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.