भदोही, अक्टूबर 9 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर चार के शास्त्री नगर मुहल्ला सहुआईन तालाब के पास हो रहे नाला निर्माण में नागरिकों ने मानक की अनदेखी का आरोप मढ़ा है। आक्रोशित नागरिकों ने मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। कार्यदायी संस्था के प्रति नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है।नागरिकों की माने तो वार्ड नंबर चार में लाखों की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन विडंबना ही है कि कार्यदायी संस्था द्वारा काम में मानक की अनदेखी की जा रही है। बन रहे नाले को बिना समतलीकरण किए निर्माण हो रहा है। ऊंच-खाल नाला बनने से घरों से निकला गंदा पानी लबे सड़क पर बहने लगेगी। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के प्रति स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...