भदोही, सितम्बर 13 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित एक लॉन के सामने नाला ओवरफ्लो हो गया है। दूषित पानी सड़क पर बहने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। नगर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग किया। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नाली का बहाव सही न होने और समय पर सफाई नहीं कराए जाने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नाले की समस...