भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में 16 अगस्त, सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस साल विशेष संयोग बन रहा है। सावन का तीसरा सोमवार एवं नाग पंचमी पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। उधर, कई स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। महिलाएं नाग देवता का पूजन करने के बाद विविध प्रकार के व्यंजनों को घरों में बनाएंगी। बता दें कि नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नागदेव की पूजा कर उन्हें दूध पिलाया जाता है, जिससे लोगों को पुण्य मिलता है। पंडित सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि इस साल नाम पंचमी पर्व का विशेष संयोग बना हुआ है। यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर कालसर्प दोष की शांति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त महादेव को प्रिय सावन का तीसरा सोमवार एवं...