भदोही, अगस्त 13 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में 17 अगस्त दिन सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। कई स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ऐसे में अखाड़ों का सजाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही कजरी एवं बिरहा का भी आयोजन दर्जनों स्थानों पर होगा। बता दें कि नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नागदेव की पूजा कर उन्हें दूध पिलाया जाता है, जिससे लोगों को पुण्य मिलता है। पंडित गुरु वरदान ने बताया कि 17 अगस्त दिन सोमवार को नाग पंचमी होना संयोग की बात है। यह भी पढ़ें- देवकली तीर्थ में 17 अगस्त को होगा सामूहिक कालसर्प योग शांति महायज्ञ उसी दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है। विधि विधान से पूजा-अर्चन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं, सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती ...