भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह में नशामुक्ति की दिशा में क्षेत्र के सुंदरवन स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन माह में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के उद्देश्य से दस अगस्त सोमवार को श्रीराम जानकी मंदिर, सुन्दरवन में नशा मुक्त सावन, नशा मुक्त भदोही विषय पर विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा। माता राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर की पीठाधीश्वर गुरु मां माता राजलक्ष्मी मंदा स्वयं करेंगी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई जी तथा मातृशक्ति की राष्ट्रीय संयोजिका सरोज सोनी का आगमन होगा। यह भी पढ़ें- Chi...