भदोही, जुलाई 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में नव नियुक्त राजस्व निरीक्षक संदीप पटेल बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह नगर निगम फिरोजाबाद में राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। जहां से स्थानांतरण के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया गया था। पदभार ग्रहण के बाद राजस्व निरीक्षक संदीप पटेल ने कहा कि शासन एवं विभाग की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व वसूली, कर व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके कार्यभार ग्रहण कर...