Bhadoni News: नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां कात्यायनी की आराधना
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान। शारदीय नवरात्र को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही महिला और पुरुष भक्त कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन-पूजन करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने फूल-माला, नारियल और चुनरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। नगर के सदर मोहाल स्थित मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल के चौरा माता मंदिर, पसियान मोहाल स्थित मां बंबा देवी मंदिर, काली देवी महाल के मां काली मंदिर और ज्ञानपुर रोड स्थित शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हाथों में पूजा की थाली, मन में मुरादें लेकर मां के दरबार पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.