भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में चौथे दिन चतुर्थकम कूष्मांडा देवी का विधिवत पूजन हुआ। माता रानी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कर भक्त कृतार्थ होते रहे। देवी मंदिरों में चार बजे भोर से ही दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, काली देवी मंदिर, नागेश्वर मंदिर, घोपइला देवी, कागभूसंडी देवी, औराई स्थित शीतला देवी मंदिर एवं गोपीगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। विंध्याचल जाने वाले भक्तों की भीड़ माधोसिंह रेलवे स्टेशन, ज्ञानपुर, भदोही स्टेशन एवं वाहन स्टैंडों पर उमड़रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: शारदीय नवरात्र : चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, चामुंडा मंदिर...