Bhadoni News: नपं द्वारा नोटिस जारी करने तक ही सिमटी कार्रवाई
भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धड़ल्ले से हो रहा है। वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर में सरकारी बोर्ड लगने के बावजूद धड़ल्ले से अतिक्रमण कर लिया गया।
अतिक्रमण की समस्या नपं के अधिकारी हैं कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी कर अपना पीठ थमथमा ले रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमण का दायरा हर तरफ बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजस्व विभाग है कि जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। नागरिकों की माने तो नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर मुहल्ला में डेढ़ वर्ष पूर्व नपं और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भूमि की पैमाइश करने के साथ ही सरकारी बोर्ड लगाया गया था।
नगर पंचायत के उपाय बोर्ड लगाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.