भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रसोई गैस की कालाबाजारी नगर एवं ग्रामीण अंचलों में देखी जा रही है। विभागीय अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में रोष है। लोगों में चर्चा है कि कस्बे में कभी भी छापामारी विभागीय अफसरों ने नहीं किया। नगर के भीड़भाड़ वाले रिहायशी मकानों में कालाबाजारियों ने अपने गोदाम बना रखे हैं, जो कि लोगों के जीवन के घातक है। खुले आम गैस, स्टोब, रेगुलेटर, पाईप की दुकानों पर मुख्य काम गैस की कालाबाजारी है। एक एक गोदाम में सैकड़ों सिलेंडर हमेशा मौजूद रहते है। गैस की कालाबाजारी में वितरक भी मिले रहते है। नगर में अवैध रूप से सिलेंडर में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर पाए जा सकते है। वही देखा जाए तो नगर के रेहड़ी, ठेला, खोमचा के साथ ही बड़े बड़े ढाबों होटलों पर खुलेआम कमर्शियल की जगह ...