भदोही, अक्टूबर 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज यानि रविवार 11 अक्तूबर से होगा। इसकी तैयारियों को पूरा करने का काम शनिवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। नगर के काशी नरेश विश्व विद्यालय ग्राउंड में हर साल की तरह इस वर्ष भी नगर की रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कलाकारों की टोली नगर में आ गई है। शनिवार को लीला मंच को तैयार करने का काम किया गया। रविवार की शाम को शुभारंभ के बाद लीला का मंचन किया जाएगा। प्रभु श्रीराम भक्तों से लीला मंचन को देखने के लिए समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: राघवेंद्र रामलीला समिति कल्याणपुर की हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...