भदोही, अक्टूबर 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) शैलेश कुमार राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधियों संग बैठक लिए। इसमें मतदेय स्थलों के संभाजन, मतदाताओं के समायोजन एवं जीर्ण-शीर्ण एवं ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तृत चर्चा किए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सुझाव एवं आपत्तियां देने की अंतिम तिथि आजमतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर चर्चा इस दौरान डीएम बताए कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। ऐसे मतदेय स्थल, जहां वर्तमान में 1200 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहां अतिरक्ति मतदाताओं का उसी मतदान केंद्र के अन्य उपयुक्त मतदेय स्थलों में नियमानुसार समायोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सुगम एवं सुविधाजनक मतदान व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा नर्विाच...