Bhadoni News: धारदार हथियार एवं चाकू संग एक धराया
भदोही, अगस्त 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अवैध धारदार हथियार एवं चाकू के साथ कोइरौना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया। सीतामढ़ी के पास स्थित उड़िया बाबा आश्रम के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस जांच बुधवार को कर रही थी। संदेह होने पर एक व्यक्ति को रोका गया। उसके पास से एक अवैध लोहे का नुकीला एवं धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपित जय गौड़ निवासी दस्सूपुर, कोइरौना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। पुलिस टीम में अनिल कुमार सिंह, रामानन्द रहे। उधर, सीतामढ़ी गंगा घाट, मंदिर के आसपास पुलिस ने जांच अभियान को तेज कर दिया है। जिसके कारण बुधवार को सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.