Bhadoni News: धान रोपाई को नहर में पर्याप्त पानी से किसानों को राहत
भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में झमाझम बारिश न होना किसानों के लिए परेशानी का सबब बना है। जुलाई माह का चार दिन गुजर गया लेकिन जमकर बरसात नहीं हुआ। बरसात पर निर्भर रहने वाले किसान आसमान की तरफ नजर गड़ाए देख रहे हैं लेकिन मौसम की बेरुखी हर उम्मीदों पर पानी फेर दे रही है। मौसम की मार से वहीं किसान चिंतित हैं जिनकी धान रोपाई बारिश या नलकूप से ही होती है। जबकि नहर से सटे किसान तो धान की रोपाई करना शुरू कर दिए हैं। इन दिनों नहर में विभाग द्वारा पर्याप्त पानी छोड़ा जा चुका है। सिंहपुर, अछवर, उगापुर, लखनो तिराहा, जोरई, चकवा, बेजवां समेत विभिन्न स्थानों पर नहरों में इतना पानी भरा है कि किसान खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानसून की बेरुखी से किसान चिंतित, निजी साधनों सहारे हो रही धान की र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.