Bhadoni News: धान बेचने पर इस साल 72 रुपये मिलेंगे किसानों को ज्यादा
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। अन्नदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ की प्रमुख फसल धान की कटाई चालू हो गई है। अबकी बार किसानों को धान का मूल्य प्रति क्विंटल 72 रुपये अधिक मिलेगा। इससे धान का दाम 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। गत वर्ष 2369 रुपये था। बता दें कि धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों के 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों का निर्धारण कर खरीद संबंधित तैयारी शुरू हो गई हैं। खरीद प्रक्रिया के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी को खरीद अधिकारी नामित किया गया है। शासन की ओर से खरीफ तथा रबी दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान तथा गेहूं उपज की खरीद की जाती है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी धान तौल, पहली से होगी खरीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.