Bhadoni News: धान की कटाई के बाद अब आलू की बोआई में लगे किसान
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। खेती-बाड़ी के काम में किसान जी-जान से जुटे हुए हैं। सिवान में धान की कटाई संग सटकाई का काम शुरू हो गया है। धान कटाई के बाद खाली खेत की जोताई कराया जा रहा है। गेहूं व सरसों की बोआई को लेकर कृषक उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में कृषि काम युद्ध स्तर से चल रहा है। सुबह होते ही किसानों का कुनबा खेत की तरफ कूच कर जा रहा है। खेतों में धान कटाई संग सटकाई काम चल रहा है। खेत खाली होते ही किसान ट्रैक्टर व रोटावेटर से जोताई करा रहे हैं। आलू की खेती में भी किसान लगे हुए हैं। अगार बोए गए आलू पहली सिंचाई व पहली मिट्टी चढ़ाने का काम चल रहा है। दीपावली पर्व के बाद किसान खेत-खलिहान के काम में जुटे हुए हैं। मेंहनत की कमाई अन्नदाता घर में रखने को आतुर नजर आ रहे हैं।बीडीएच 03 भुड़की गांव के पास रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.