Bhadoni News: दो सौ गरीबों में वितरित हुआ राशन
भदोही, जुलाई 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर मुहल्ले में बुधवार को मनोज अंबष्ट द्वारा करीब दो सौ गरीबों में राशन वितरित हुआ। राशन की पोटली मिलते ही गरीबों का चेहरा खिल उठा। इस दौरान मनोज अंबष्ट ने बताया कि भाभी की पुण्यतिथि पर करीब दो सौ गरीबों में खाद्यान वितरित किया गया। वर्ष 2010 से निरंतर प्रत्येक वर्ष पुण्यतिथि पर दो से ढाई सौ गरीबों में राशन वितरित होता है। सुबह आठ बजे निजी आवास पर आए गरीबों में खाद्यान का वितरण किया गया। इस मौके पर नितीन, हर्षित, सुनीता, खुशबू, अंजना, जितेंद्र सिंह, कलम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.