भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में दो वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही 190 दो पहिया तथा 37 चार पहिया समेत कुल 227 वाहनों का चालान किया। दो लाख छियासी हजार सात सौ रूपये का समन किया गया। चौरी ने वारंटी को अमवांकला से गिरफ्तार किया। उधर, ज्ञानपुर पुलिस ने जोरई से चार, दो, गोपीगंज ने कठौता से दो, औराई ने औरंगाबाद से एक व्यक्ति के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...