Bhadoni News: दो वारंटी धराए, 717 वाहनों का चालान
भदोही, नवम्बर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी के आरोपों में 590 दो पहिया तथा 127 चार पहिया सहित कुल 717 वाहनों का चालान किया। साथ ही आठ लाख 89 हजार पांच सौ रूपये का समन किया। गोपीगंज पुलिस ने बंजारी गांव से छह, कस्बा से एक, ज्ञानपुर ने थाना गेट से एक, सुरियावां ने अटल चौराहा से एक, चौरी ने दरुनहा से दो, भदोही ने नेवादा से एक व्यक्ति के साथ ही कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, भदोही कोतवाली पुलिस ने घमहापुर से एक तथा चौरी ने हड़हीबारी से एक समेत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.