भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। हास्टल चौराहा पर लगा हाईमास्ट लाइट दो माह से खराब पड़ा है। लाखों की लागत से बना यह लाइट खराब होने से स्थानीय लोगों को काफी दक्कित का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में पुलिस जवानों की भी तैनाती हास्टल चौराहा पर होता है। रात्रि में अंधेरा होने से लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दृश्य स्पष्ट नहीं दिख रहा है। दो माह से लाइट खराब होने से लोगों को काफी दक्कित का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो जिला पंचायत से लाखों की लागत से लाइट लगा था। दो माह से यह लाइट खराब पड़ा है। शाम ढलते ही पूरा हास्टल चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। सैकड़ों खिलाड़ी हास्टल छात्रावास में अभ्यास करने के साथ ही रात्रि में सामन खरीदने के लिए दुकानों पर आते हैं। ऐसे में चौराहे पर अंधेरा होना परेशानी का सबब बना हुआ है। खर...