Bhadoni News: दो माह से जारी नहीं हो रहा जन्म प्रमाण पत्र, रोष
भदोही, अगस्त 19 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर नागरिकों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। दो माह पूर्व ही फाइल तैयार कर भदोही तहसील में प्रेषित कर दी गई थी। लेकिन अब तक जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया है। ऐसे में नागरिक भदोही तहसील व सुरियावां नगर पंचायत कार्यालय में चक्कर काटने को विवश हो रहे हैं। दो माह पूर्व ही दर्जनों लोगों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए फाइल तैयार कर तहसील भेज दी गई थी। लेकिन विडंबना ही है कि दो माह बाद भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। ऐसे में नगर पंचायत पहुंच रहे लोग नपं कर्मियों से उलझ जा रहे हैं। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि फाइलों को दो माह पूर्व ही तहसील भेजा जा चुका है। वहां से मार्क होकर आए तो उसे वितरित कर दिया जाएगा। उधर, एडीएम शुभांगी शुक्ला ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.