Bhadoni News: दो बाइक की टक्कर में मां की मौत, पुत्र गंभीर
भदोही, नवम्बर 14 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही सीमा पर बाबूसराय बाजार के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से चोटिल हो गया। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार टक्कर होने के बाद भाग निकला। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी अशोक कुमार उपाध्याय की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी अपने 22 वर्षीय पुत्र शिवम उपाध्याय के साथ बाइक से मायके आजमगढ़ जा रही थीं। इसी दौरान वाराणसी-भदोही सीमा पर दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मीरा देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा शिवम घायल हो गया। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.