भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर पर रविवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार कांवरिया घायल हो गए। पहली बाइक पर सवार अमित सिंह (36) निवासी भगवतपुर, बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज और मोनू (35) सुलेम सराय, चारवा, कौशांबी सवार थे। दोनों वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर मिथिलेश (20) निवासी सुखुपूरा, गोहनिया, प्रयागराज तथा शिशुपाल उर्फ सनी (26) निवासी आजाद नगर झूंसी, प्रयागराज सवार थे। दोनों प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर के पश्चिमी तरफ दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद अमित सिंह और मोनू को सीएचसी गोपीगंज से ...