Bhadoni News: दो पीड़ितों को दिलाया 14 हजार रुपये
भदोही, नवम्बर 18 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाने की पुलिस ने फ्राड पीड़ित दो लोगों के बैंक खातों में 14 हजार 980 रुपये वापस कराने का काम किया। राजकुमार निवासी ग्राम नरथुआ के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर लिया गया था। इसी तरह मनोज कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सिउर घोसिया द्वारा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के कारण उनके खाते से पैसे कट गए थे। पीड़ितों द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने क्रमश: 13,980 तथा एक हजार समेत कुल 14 हजार 980 रुपये वापस कराने का काम किया। पुलिस टीम में रण विजय चौहान, नीरज कुमार, शुभम कुशवाहा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: पीएम आवास की चेकलिस्ट का लिंक खोलते ही खाते से उड़े 2.98 लाख रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.