Bhadoni News: दो दर्जन वाहनों का पुलिस ने काटा चालान
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बाईपास चौराहा के पास गुरुवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानों के सामने बाइक खड़ी कर गायब होने वालों को सख्त हिदायत देते हुए करीब दो दर्जन दो पहिया गाड़ियों का चालान किया गया। इस दौरान कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि शाम ढलते ही तमाम लोग दो-चार पहिया वाहनों को मनमाने ढंग से दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं। ऐसे में आए दिन जाम लगने के साथ ही बाइक खड़ी करने को लेरक लोगों में विवाद हो जा रहा है। ऐसे में जांच अभियान चलाते हुए दो दर्जन वाहनों का चालन किया गया। पुलिस टीम की सख्ती से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.