Bhadoni News: देवाधिदेव महादेव का हुआ भव्य शृंगार
भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में देर शाम देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। भूतभावन भगवान शंकर की महाआरती उतारने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। घंटा-घड़ियाल ध्वनि के बीच महादेव का स्तुति गान किया गय।मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को भूत भावन भगवान शंकर का साप्ताहिक श्रृंगार किया जाता है। देर शाम औघड़दानी का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर गुंजायमान होता रहा। हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- सुरेश्वरधाम में उमड़े श्रद्धालु, भव्य शृंगार पवित्र सावन माह के अंति सोमवार को महादेव के दर्शन को हजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.