Bhadoni News: देवाधिदेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन कर निहाल हुए भक्त
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव बाबा बड़े शिव और बाबा तिलेश्वर नाथ, गोपेश्वरनाथ का सोमवार की रात भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन की गई। देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। दर्शन पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा।बाबा बड़ेशिव का भव्य स्वरुप में श्रृंगार के साथ बाबा तिलेश्वरनाथ एवं गोपेश्वरनाथ का अलौकिक रुप में सुगंधित पुष्पों व पंच द्रव्य से भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के साथ दर्शन-पूजन का शुरु हुआ क्रम देर रात चलता रहा। आरती पूजन के दौरान भक्तों से भरा परिसर हर हर बम बम से गूंज उठा। शंख व करतल ध्वनि के बीच पुजारी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.