Bhadoni News: दुर्घटना और जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा
भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता।सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शा आए दिन सड़क दुर्घटना और जाम का कारण बन रहे हैं। चालकों की लापरवाही से ई-रिक्शा पलटने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। विभागीय स्तर से जांच का दावा किया जा रहा है, लेकिन चालकों में सुधार नहीं हो पा रहा है। भदोही शहर, पालिका परिषद गोपीगंज, नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, नई बाजार, घोसिया समेत ग्रामीण अंचलों के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण का विकल्प बनकर आए ई-रिक्शा इन दिनों शहर में यातायात की सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। शहर की सड़कों पर वर्तमान में दो हजार से अधिक ई-रिक्शा बिना किसी नियम-कानून के दौड़ रहे हैं। न तो इन्हें चलाने वाले चालकों के पास कोई वैध लाइसेंस है और न ही इन्हें कोई प्रशिक्षण दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.