भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लिए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों एवं सवारों द्वारा सीट बेल्ट के प्रयोग को सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लान...