Bhadoni News: दुर्गा विसर्जन जुलूस में पटाखा फोड़ते समय हादसा, करीब एक दर्जन लोग झुलसे
भदोही, अक्टूबर 20 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के चौरी बाजार में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय हादसा हो गया। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों के झुलसने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखे फोड़ते समय यह हादसा हुआ। घटना में झुलसे लोगों को उपचार के लिए भदोही स्थित महाराजा बलवंत सिंह (एमबीएस) अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.