Bhadoni News: दुकानों के पास शराबियों का जमघट, दिक्कतें
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर सहित आसपास क्षेत्र में देसी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों के पास लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस से अभियान चलाने की मांग किया गया। नगर के जीटी रोड बस स्टैंड, कांजी हाउस, मिर्जापुर रोड, ज्ञानपुर रोड के अलावा ग्रामीण अंचलों में देसी शराब की दुकानों के पास शराबियों का जमघट लगा रहता है। ऐसे में वहां से गुजरने वालों को दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, आए दिन इसे लेकर विवाद की भी नौबत देखी जाती है। ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को सुबह एवं शाम को बाहर निकलने में भी दिक्कतें होती हैं। इतना ही नहीं, शराबी सड़कों के किनारे, खेतों के मेड़ों पर भी बैठकर शराब का सेवन करते हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से औचक अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.