Bhadoni News: दुकानदारों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से लगाई गुहार
भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के छोटी चौराहे पर स्थित जिला पंचायत की दुकानों से वर्ष 2018 में हटाए गए दुकानदारों का मामला अब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ पहुंच गया है। आरोप है कि उन्हें इस आश्वासन के साथ हटाया गया था कि जिला पंचायत द्वारा भवन का निर्माण होने के बाद उन्हें पुनः दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन करीब आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। व्यापार मंडल, द्वारा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में प्रकरण दाखिल कराया गया है। उनका कहना है कि 31 व्यापारी परिवारों की दुकानें वर्ष 2018 में हटाई गई थीं और तब से संबंधित व्यापारी अपने रोजगार और दुकान को लेकर परेशान हैं। इसी प्रकरण में दो सितंबर को लखनऊ स्थित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सुनवाई हुई, जिसमें व्यापारियों की ओर से अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.