भदोही, अक्टूबर 25 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्यारोपित पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया है। वादी खालिक ने कोतवाली में तहरीर दिया था। कहा था कि 20 अक्तूबर को बेटी की हत्या दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुराना बैंक पश्चिम मोहल्ला से आफरोज शाह पति एवं मोहम्मद यासीन शाह ससुर निवासी चकमीरा शाह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में शमशाद खान, पंकज कुमार, भूपेन्द्र यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...