Bhadoni News: दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, मुकदमा
भदोही, अक्टूबर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंतिमा निवासी बेरासपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में अशोक कुमार के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार नकदी, सोने की सीकरी, घरेलू सामान सहित करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए थे। तहरीर में कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि गत माह 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे पति अशोक कुमार और सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज की। इसके बाद विवाहिता ने अपने मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि देर रात मायके पक्ष के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.