भदोही, अक्टूबर 30 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चला। इसमें पुलिस ने दस वाहनों का चालान काट यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध दिखे लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। इस दौरान थानाध्यक्ष सुरियावां मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। ऐसे में बसवापुर चौराहा, दानूपुर त्रिमुहानी, कुसा पुल और जौनपुर सीमा पर रात्रि में चेकिंग अभियान चला। इसमें कुल दस वाहनों का चालान काटने के साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...