Bhadoni News: दरोगा प्रमोद यादव ने जीता कुश्ती दंगल
भदोही, अक्टूबर 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के उधवांमाफी, पूरेमुडिया गांव में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अलावा आसपास के जनपदों के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। दरोगा प्रमोद यादव ने खिताब जीता। उक्त गांव में वर्ष 1962 से लगातार हर साल एक अक्तूबर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को भी दोपहर बाद कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। दरोगा प्रमोद यादव और एक अन्य के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक संघर्ष के बाद अंततः दरोगा प्रमोद यादव ने विरोधी को पछाड़कर जीत अपने नाम कर लिया। दंगल देखने बड़ी तादात में लोग आए थे। सुरक्षा को लेकर ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के असनांव पुलिस चौकी के जवान मुस्तैद नजर आए। प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पहलवानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.