Bhadoni News: थाना के पास अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी
भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में अवैध कब्जा होने से थाना पहुंचना मुश्किल हो गया है। थाना के पास भी अवैध ढंग से प्रत्येक दिन दुकानें सज रही हैं। आए दिन लग रहे जाम में आम नागरिक संग पुलिस का भी वाहन फंस जा रहा है। अवैध कब्जा हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। बाईपास चौराहा से मेन बाजार होते हुए थाना तक मनमाने ढंग से सड़क की पटरी पर दुकानें सज रही हैं। अवैध कब्जा के चलते फरियादियों को थाने पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं घटना स्थल पर पहुंचने के पूर्व ही आधा से एक घंटे तक पुलिस का वाहन भी जाम में फंस जाता है। शाम तीन बजते ही थाने के पास भी आधा दर्जन से ज्यादा पटरी दुकानें सज जाती हैं। अवैध कब्जा नागरिक ही नहीं पुलिस कर्मियों के लिए भी परेशानी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.