भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जिले केअंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को माह नवंबर के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण छह से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें कहीं भी लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल शामिल है। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा, जिसमें दो किलोग्राम गेहूं एवं तीन किलोग्राम चावल शामिल है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: आज से 30 नवंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन...