भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: सुरियावां (भदोही), हिंदुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर के पास गुरुवार की रात अप गरीब रथ की चपेट में आने से दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई थी। तीसरे दिन शनिवार की शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी जंघई ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का दावा है कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार की रात करीब पौने नौ बजे गरीब रथ एक्सप्रेस भदोही से जंघई की ओर जा रही थी। इस बीच, 45 वर्षीय व्यक्ति और 42 वर्षीय महिला स्टेशन के दक्षिणी आउटर के पास ट्रेन की जद में आ गए थे। गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों लोग करीब 30 मीटर तक गाड़ी में फंसकर घसीटते हुए चले गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी थी।उधर, हादसे की सूचना के बाद सुरियावां और ...