भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सरगना समेत तीन तस्करों को दबोचने का काम किया गया। उनके पास से कार एवं बाइक में व्यापक शराब बरामद करने का दावा किया गया। पुलिस का कहना है कि वाहन जांच में 106 बोतल 750 एमएल की एवं ऑफिसर चॉइस विस्की 306 बोतल 180 एमएल, आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रीन बिस्की 190 बोतल 180 एमएल, बियर 72 बोटल 180 एमएल समेत कुल 210.54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये का बरामद करने का काम किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औराई फ्लाईओवर के पूर्वी छोर के पास से विजय शंकर प्रजापति उर्फ अंतिम निवासी कुंभा, मड़ियाहूं, जौनपुर, कृष्ण कुमार चौहान उर्फ पण्डित निवासी कलियापुर बैराखास थाना ज्ञानपुर और रमाशंकर चौहान निवासी ग्राम कलियाप...