Bhadoni News: तीन किलोमीटर पक्का होगा डीघ रजवाहा, मिलेगी रहत
भदोही, सितम्बर 18 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्य नहर ज्ञानपुर से जुड़े डीघ रजवाहा की हालत अब शीघ्र ही सुधरेगी। चार करोड़ 80 लाख की लागत से तीन किमी तक नहर पक्की की जाएगी। जिससे टेल तक पानी पहुंचेगा। इसके अलावा नहर के जर्जर पुलियों को भी दुरूस्त किया जाएगा। विभाग के भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है।बारिश के बाद इसका काम शुरू होगा। इससे 20 से अधिक गांव में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। ज्ञानपुर मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकलकर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है। इससे तीन रजबाहे जुड़े हैं। इनमें डीघ रजबाहा करीब 17 किमी, भदोही रजबाहा की लंबाई 53 और सीखड़ रजबाहा की लंबाई 43 किमी है। तीनों जिलों में करीब ढाई से तीन लाख किसानों को इसका लाभ मिलता है। डीघ रजबाहा से डीघ ब्लॉक क्षेत्र की फसलों की सिंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.