Bhadoni News: ताला तोड़कर मकान में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शनिवार की रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो गई। घर में लगे तीन तालों को तोड़कर सामान चोरी कर लिए। चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। बताया जाता है कि नारायणपुर गंव निवासी दीपक कुमार अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद जिले स्थित ससुराल बीमार सास को देखने गए थे। सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और मेन गेट सहित घर के भीतर लगे तीन तालों को तोड़कर सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मामला संज्ञान में आते ही बाबूसराय चौकी प्रभारी अजय ओझा पुलिस टीम संग स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मकान मालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.