Bhadoni News: तालाब में मिला युवक का शव, सनसनी
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी स्थित निबिहिया तालाब में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिवार का बिलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। मृतक युवक दो दिन पूर्व रात्रि दस बजे घर से गायब था। तालाब में मिले युवक के शव की शिनाख्त सदौपुर गांव निवासी धीरज शुक्ला उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धीरज दो दिन पहले रात करीब 10 बजे घर से निकले थे। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका था। गुरुवार को तालाब में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की भनक लगते ही परिजन भी तालाब तट पर पहुंच गए और शव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.