भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पूरे मिश्रान, भईसहटां गांव में तालाब में डूबने से 43 वर्षीय राजन की मौत हो गई। इसके कारण स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी लौधर के बेटे राजन सुबह शौच को तालाब की ओर गए थे। उसी दौरान वह तालाब में डूब गए। तालाब के पास मौजूद लोगों ने जानकारी स्वजनों को दिया। जिसके बाद गांव के लोग वहां पर बड़ी तादात में एकत्रित हो गए। युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव के उक्त बस्ती में बुधवार को पूरे दिन सियापा छाया रहा। यह भी पढ़ें- B...