Bhadoni News: तालाब एवं नाला की जमीन पर अवैध प्लाटिंग
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड संख्या पांच भगवतपुर स्थित तालाब और नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। दबंगों द्वारा तालाब की भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है और करीब 30 फुट चौड़े नाले को भी पाटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने डीएम से शिकायत किया है। शिकायत में कहा कि नाले से होकर गोपीगंज नगर के पांच मोहल्लों का गंदा पानी तालाब में जाता है। नाला पाटे जाने के कारण नगर के आधे हिस्से का पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है और सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय वार्ड वासियों के विरोध के बाद फिलहाल प्लाटिंग का काम रोका गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.