भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: भदोही/चौथार, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली क्षेत्र के धानापुर गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर पर बिजली का तार जोड़ते समय 30 वर्षीय सूरज दुबे नामक संविदा कर्मी करंट की जद में आ गए। इलाज को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बिजली विभाग ने मृतक के कर्मी होने से इनकार किया है। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी के लालीपुर, भात गांव निवासी सूरज दुबे को एक व्यक्ति बाइक से धानापुर गांवे ले गया। जहां पर ट्रांसफार्मर में तार जोड़ते समय वह बिजली करंट की जद में आकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर स्वजन इलाज को एंबुलेंस से सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से भदोही रेफर किया गया। वहां से भी रेफर करने पर औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर...