Bhadoni News: तारों की जद में आने से भैंस की मौत, आक्रोश
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कठौता गांव में रविवार की शाम बिजली के जर्जर तारों की जद में आने से भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे दिन भी सोनखरी गांव की आधी आबादी अंधेरे में रही। पूरे बहुरिया निवासी रामधारी पाल की भैंस रविवार को अन्य मवेशियों के साथ चरते हुए कठौता गांव आ गई थी। इसी दौरान खेत से गुजरे दो पोल के बीच नीचे लटके तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने के अगले दिन सोमवार को लाइनमैन गुपचुप मौके पर पहुंचे और तार काटकर चले गए। टीम के साथ पहुंचे पशु चिकित्सक ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पोल टेढ़ा हो जाने से जर्जर तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.