Bhadoni News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आज यानि 17 अगस्त को वृहद ताइक्वांडों प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पास के विभिन्न जिलों से तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। तैयारियों को रविवार की शाम तक पूरा कर दिया गया।नगर पंचायत सुरियावां के चेयरमैन विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि स्कूल में सोमवार को ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियशनशीप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मीरजापुर समेत सूबे के अलग-अलग जिलों से आए करीब तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार वृहद स्तर पर कराया जा रहा है। जिसमें जिले के आला अफसरों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता का अधिकाधिक लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.